Headlines

Baltej Pannu Slams Opposition Over SGPC Member Rape Case



जानकारी देते हुए आप नेता बलतेज पन्नू।

आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों और उनके प्रमुख नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बहरीन से लौटी एक महिला द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और अन्य लोगों पर दर्ज कराए गए गंभीर मामलों को लेक

.

SGPC सदस्यों पर गंभीर आरोप और FIR- पन्नू

बलतेज पन्नू ने कहा कि बहरीन से लौटी एक पीड़ित महिला ने SGPC के इस्तीफा दे चुके सदस्यों और अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला, मलकीत सिंह व अन्य पर गंभीर मामलों में पर्चा दर्ज करवाया है।

हालांकि, अभी तक SGPC की तरफ से इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस गंभीर घटना के बाद से भी अकाली नेतृत्व इस पर पूरी तरह मौन है।

सुखबीर सिंह बादल और अकाली नेतृत्व की चुप्पी

आप नेता ने सवाल उठाया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाली दल के मुख्य कस्टोडियन सुखबीर सिंह बादल इस मामले पर अभी तक क्यों चुप हैं।

उन्होंने कहा कि जब बहरीन से आई वह पीड़ित महिला मदद के लिए अलग-अलग अकाली नेताओं के पास गई थी, तब सांसद हरसिमरत कौर बादल सहित अन्य नेता कहां थे।

क्या महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले अब इस मामले में खामोश क्यों बैठ गए हैं।

विपक्षी नेताओं को घेरा, खैरा, बाजवा और राजा वड़िंग पर सवाल

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि सुबह-सवेरे सरकार पर सवाल उठाने वाले सुखपाल सिंह खैरा, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग इस गंभीर मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या यह पंजाब की एक बेटी से जुड़ा गंभीर मामला नहीं है।

भाजपा की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

पंजाब में डबल इंजन सरकार के दावे करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या अकाली दल और भाजपा का अंदरखाने कोई पुराना गठजोड़ या समझौता हो चुका है। जिसके चलते भाजपा के मुख्य नेता भी इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *