Headlines

एक्शन मोड में लुधियाना पुलिस:5 जगहों पर नाकेबंदी, 3 टीमें कर रहीं वेरिफिकेशन,




लुधियाना त्यौहारी सीजन करीब आते ही पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस कमिश्नर (CP) के दिशा-निर्देशों पर शहर और बाहरी इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नाके लगाकर हर आने-जाने वाले वाहन की डिक्की की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, साथ ही किरायेदारों की वेरिफिकेशन का काम भी जोरों पर है ताकि आम जनता की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सके। 5 जगहों पर नाकेबंदी,3 टीमें वेरिफिकेशन में जुटीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीजन में कुल 5 नाके लगाए गए हैं। इनमें सराभा नगर,पीएयू (PAU), हैबोवाल और लाडोवाल शामिल हैं। इसके अलावा 3 अलग-अलग टीमें किरायेदार वेरिफिकेशन के लिए फील्ड में उतारी गई हैं। हर स्टेशन नाके पर 4 से 6 और चेकिंग टीमों में 8 से 10 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि अक्सर बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों का पिछला रिकॉर्ड पता नहीं होता इसलिए इस वेरिफिकेशन से यह साफ हो सकेगा कि उनका बैकग्राउंड क्या है और वे आजकल क्या कर रहे हैं। मकान मालिकों से अपील— ‘सांझ केंद्र में दें जानकारी’ मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने और बाद में प्रशासन के पास आने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस चेकिंग के साथ-साथ मकान मालिकों को भी जागरूक कर रही है। उनसे अपील की गई है कि किरायेदार रखने से पहले अपने नजदीकी सांझ केंद्र में जाकर उनकी डिटेल जरूर दर्ज करवाएं,ताकि उनकी प्रॉपर वेरिफिकेशन हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *