![]()
चित्रकूट में मंगलवार को श्रीकृष्ण भक्त मंडल के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शाम 6:30 बजे निकली शोभायात्रा के बाद रामघाट पर जल विहार उत्सव हुआ। एक नौका में भगवान के विग्रह को जल विहार कराया गया, जबकि अन्य नौकाओं में श्रद्धालु मौजूद रहे। आठ साल की उम्र से करा रहे आयोजन शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे ज्योतिषाचार्य पं. नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह आठ साल की उम्र से इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे हैं। समय के साथ आयोजन का स्वरूप लगातार बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के कल्याण की कामना से हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उनके अनुसार, गौमाता और भगवान के प्रति श्रद्धा रखने से मानवता की भावना मजबूत होती है। सुबह मंडप पूजन और महाभिषेक हुआ आयोजन के तहत मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे तक मंडप पूजन किया गया। इसके बाद भगवान का महाभिषेक हुआ। दोपहर 2 बजे श्रृंगार आरती और राजभोग का आयोजन किया गया। शाम 6:30 बजे भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। रामघाट पर हुआ जल विहार शोभायात्रा के बाद रामघाट पर जल विहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एक नौका में भगवान के विग्रह को जल विहार कराया गया। अन्य नौकाओं में श्रद्धालु सवार रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बुधवार को तुलादान और 56 भोग के दर्शन पं. नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार, 23 सितंबर को भगवान के विग्रह का दिव्य तुलादान दर्शन और राजभोग आरती होगी। तुलादान की सामग्री श्रद्धालुओं को वितरित की जाएगी। इसके बाद भगवान के 56 भोग के दर्शन, आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कई लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में भागवताचार्य आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज, अधिवक्ता संघ के महासचिव विजय प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम, इंजीनियर देवदत्त त्रिपाठी, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, मोहनलाल जैन, कालीचरण पाठक, गुड्डन दुबे, अनुज त्रिपाठी और अंकुश त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Source link
श्री कृष्ण जल विहार शोभायात्रा निकली:आस्था और उत्साह के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया, रामघाट पर जल विहार उत्सव भी मनाया
