Headlines

19 लाख रुपए गबन के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बैंक में 19.16 लाख रुपए जमा नहीं करने का आरोप




नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को चांदपुरा पंचायत के पूर्व सरपंच और पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सहनी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह मामला थाना कांड संख्या 78/26 से जुड़ा है। आरोप है कि चांदपुरा पैक्स के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को दिए गए कर्ज की किस्त के रूप में 19 लाख 16 हजार 184 रुपये वसूले गए थे। यह राशि बैंक में जमा नहीं की गई। इस संबंध में दी बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी। बैंक के मुताबिक, चांदपुरा पैक्स ने 6 फरवरी 2020 से 16 दिसंबर 2020 के बीच 19 स्वयं सहायता समूहों की 121 महिला सदस्यों को कुल 40 लाख 95 हजार रुपये का कर्ज दिया था। आरोप है कि कर्ज की किस्त वसूलने के बाद पूरी रकम बैंक में जमा नहीं कराई गई। इस मामले में प्रमोद सहनी की पत्नी सुमित्रा देवी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने धारा 409 और 420/34 के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *