![]()
झाबुआ जिले के बामनिया-पेटलावद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे चापलदा घाटी के पास एक कार पर अचानक बदमाशों ने पथराव कर दिया। बामनिया के रहने वाले जयेश सोलंकी पेटलावद से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ। सड़क पर पत्थर बिछे होने और घाटी का इलाका होने से लूट की मंशा जताई जा रही है। पथराव में कार के शीशे और दरवाजे टूट गए, लेकिन जयेश ने घबराने की जगह हिम्मत दिखाई और कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी भगाकर वे सीधे बामनिया पुलिस चौकी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान खबर मिलते ही बामनिया और पेटलावद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है। शुरुआती पड़ताल में कुछ और गाड़ियों पर भी पथराव की बात सामने आई है।
Source link
बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापलदा घाटी में कार पर पथराव:लूट की आशंका में बदमाशों ने किया हमला, तेज स्पीड में चालक पुलिस चौकी पहुंचा
