![]()
तरनतारन बाईपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मोहिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव प्लासोर के रहने वाले मोहिंदर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे तरनतारन बाईपास के पास पहुंचे, तो एक अनियंत्रित टिप्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहिंदर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल मोहिंदर सिंह को तुरंत तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
Source link
तरनतारन बाईपास पर टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा:मौके पर दम तोड़ा, ड्राइवर फरार, घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस कर जांच
