![]()
मानसा में भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव कोट धर्मू के पास एक ट्रक और स्विफ्ट कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाजपा ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया। यह हादसा तब हुआ जब भाजपा नेता पंजाब भर में नशे के खिलाफ निकाली जा रही नशामुक्त पंजाब यात्रा के तहत झुनीर कस्बे में रैली के बाद मानसा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली समेत कुल 6 वर्कर स्विफ्ट कार में सवार थे। गांव कोट धर्मू के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एच.एस. फूलका ने बताया कि हादसे में अरशदीप सिंह नामक युवक की मौत हो गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली की हालत गंभीर है, उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। बाकी घायलों को बठिंडा के एम्स अस्पताल भेजा गया है। भाजपा नेताओं ने मानसा के सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जाना हादसे के बाद भाजपा नेताओं ने मानसा के सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है और भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
Source link
मानसा में BJP नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत:नशामुक्त पंजाब यात्रा के दौरान ट्रक-स्विफ्ट कार की टक्कर, 5 गंभीर घायल, यात्रा रोकी गई
