![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और कई गाड़ियां मौके पर ही जब्त कर ली गईं। ट्रैफिक पुलिस के एसआई राजन कुमार ने अपनी टीम के साथ महेंद्रगढ़ के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग की। शहर के रेलवे रोड पर थाना सिटी के पास वाहनों की गहन चेकिंग हुई। एसआई राजन कुमार ने बताया कि दोपहर तक उनकी टीम ने लगभग 50 से 60 चालान काटे थे। इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों से 50 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। चार वाहनों को किया जब्त पुलिस की इस कार्रवाई में चार वाहनों को समय सीमा खत्म होने पर जब्त किया गया। दो बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के भी चालान हुए। इसके अलावा, कई ऐसे वाहन चालक पकड़े गए जिनके पास हेलमेट, आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे। कागजात न होने पर कई गाड़ियां मौके पर ही जब्त कर ली गईं। जरूरी और वैध दस्तावेज रखें साथ, पहनें हेलमेट एसआई राजन कुमार ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी और वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें और उन्हें समय पर बनवाएं। इससे चेकिंग के दौरान या सफर में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से कहा कि बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। इससे सड़क दुर्घटना में जान का खतरा कम हो जाता है।
Source link
महेंद्रगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 60 चालान:50 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला, नियम तोड़ने वालों की कई गाड़ियां जब्त कीं
