Headlines

Rajnandgaon Hospital Death Controversy | Collector SP Complaint Filed


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी और कलेक्टर से की।

.

परिजनों का आरोप है कि महिला को ऑपरेशन थिएटर ले जाने से पहले इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना घर ले जाने के लिए दबाव बनाया गया।

इधर, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि महिला के इलाज में कोई कमी नहीं रखी गई। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देखिए ये तस्वीरें…

माधुरी सिन्हा को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (फाइल फोटो)

माधुरी सिन्हा को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (फाइल फोटो)

प्रबंधन का कहना है कि माधुरी सिन्हा को ऑपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था, तभी हार्ट अटैक आया।

प्रबंधन का कहना है कि माधुरी सिन्हा को ऑपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था, तभी हार्ट अटैक आया।

महिला को जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में एडमिट किया गया था।

महिला को जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में एडमिट किया गया था।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम…

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 सितंबर की है। खैरागढ़ के लालपुर में रहने वाली माधुरी सिन्हा (27) को डिलीवरी के लिए 30 अगस्त को जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में एडमिट किया गया था।

1 सितंबर की शाम करीब 5 बजे माधुरी सिन्हा को ऑपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान महिला को अचानक झटका आया और उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

परिजन बोले- इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत

माधुरी सिन्हा के परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी से पहले तक डॉक्टरों ने बच्चे के उलटे होने या और किसी परेशानी की जानकारी नहीं दी थी। ऑपरेशन थिएटर ले जाने से पहले उसको इंजेक्शन लगाया गया था।

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना घर ले जाने के लिए दबाव बनाया गया।

SP और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

मंगलवार को मृतका के पति अजय सिन्हा ने मामले की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिविल सर्जन बोले- इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई

मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि महिला के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई। महिला के पहले दो बच्चे सामान्य प्रसव से हुए थे। इसलिए इस बार भी सामान्य डिलीवरी की संभावना थी।

……………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले मां-बच्चे की मौत:पति बोला- गलत इंजेक्शन दिया, डॉक्टर ने कहा- सांस नली में उल्टी फंसी

महिला की उम्र 19 साल थी, उसे बीपी की भी समस्या थी।

महिला की उम्र 19 साल थी, उसे बीपी की भी समस्या थी।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से पहले गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और CMHO ऑफिस के बाहर में हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *