Headlines

किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक ऋण:मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, भारत टैक्सी योजना भी शुरू




फतेहपुर जिले के प्रेक्षा गृह में बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (LDB) के जरिए चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर इस योजना की शुरुआत की,जिसका सीधा प्रसारण सुबह 12 बजे से प्रेक्षा गृह में दिखाया गया। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसका फायदा छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। साथ ही उन पुराने कर्जदारों को भी लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने अपना कर्ज समय पर चुकाया है। किसानों को अब 6 लाख रुपये तक का कर्ज सिर्फ 6 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि इतने कम ब्याज पर कोई भी बैंक कर्ज नहीं दे रहा है। यह मुख्यमंत्री की किसानों के लिए एक पहल है। इससे किसानों पर किश्तों का बोझ कम होगा और उनकी आर्थिक हालत बेहतर होगी। इसी कार्यक्रम में भारत टैक्सी योजना की भी शुरुआत की गई। यह योजना पूरी तरह से सहकारी क्षेत्र में अमूल और दूसरी संस्थाओं के सहयोग से चलेगी। इस योजना में टैक्सी ड्राइवर ही मालिक होंगे और किराए का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा। इसका संचालन ऐप के जरिए होगा, जैसे ओला-उबर में बुकिंग होती है। टैक्सी ड्राइवरों को 5 लाख रुपये तक का बीमा और सामाजिक सुरक्षा भी दी जाएगी। यह सेवा शहरी इलाकों में शुरू होगी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक जय कुमार जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, कोआपरेटिव अध्यक्ष दीक्षित, सहकारिता सहायक आयुक्त राजेश कुमार कटियार और शाखा प्रबंधक बिंदकी राजेश कुमार गुप्ता समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *