Headlines

करौली में आयुर्वेद दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान:‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम पर दी स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी




करौली में 11वें आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को पीजी कॉलेज सभागार में जिला स्तरीय समारोह हुआ। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रही। इसमें आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों ने कई बीमारियों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का महत्व बताया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने आयुर्वेद विभाग की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर बात की। इस दौरान क्षेत्र के कुछ अस्पतालों में कंपाउंडरों और डॉक्टरों की कमी और पोस्ट सेशन करवाने जैसी जरूरतों का मुद्दा भी उठा। विधायक ने विभागीय स्तर पर नोडल केंद्र बनाने और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। समारोह में आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग ब्लॉक से आए डॉक्टरों और कंपाउंडरों को सम्मानित किया। उन्हें माला, साफा और भगवान धन्वंतरि की तस्वीर भेंट की गई। साथ ही, अच्छा काम करने वाले डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीडी आयुर्वेदिक डॉ. भीम सिंह मीना, पूर्व डीडी डॉ. नंदकुमार शर्मा, पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बजरंग लाल शर्मा, सहायक निदेशक आयुर्वेदिक डॉ. गौरव अग्रवाल सहित जिलेभर के आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *