![]()
रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रम्प के 100% टैरिफ लगाने वाले नए कानून के बाद भारत की ओर से बयान सामने आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत अचानक रूस से कच्चा तेल खरीदना अचानक बंद नहीं कर सकता और न ही तुरंत दूसरे सप्लायर्स पर शिफ्ट हो सकता है। मंगलवार को ‘बिजनेसलाइन चेंजमेकर अवॉर्ड्स’ कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा जरूरतों और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। भारत के लिए देश का हित सबसे ऊपर है और भारत दुनिया के हर उस हिस्से से तेल खरीदेगा जहां से यह आसानी से और सही शर्तों पर उपलब्ध होगा। वित्त मंत्री के बयान की 5 बढ़ी बातें ट्रम्प का नया कानून: 100% टैरिफ का खतरा अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस बिल पर साइन कर चुके हैं और अब यह कानून बन चुका है। रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं, इसलिए इस कानून से इन देशों पर टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है। 100% टैरिफ से भारत पर 3 बड़े असर होंगे जेलेंस्की बोले- भारत तेल लेना बंद करे तो रुकेगी जंग दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत और चीन से रूस से तेल खरीदना बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि रूस की अर्थव्यवस्था भारत और चीन के पैसों से ही चल रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, अगर ये देश रूस से तेल लेना बंद कर दें तो रूस के पास पैसे खत्म हो जाएंगे और युद्ध अपने आप रुक जाएगा। ————— ये खबर भी पढ़ें… 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे: देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी देशभर में सभी बैंक इस हफ्ते रविवार को भी खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
वित्त-मंत्री बोलीं- रूस से तेल खरीदना बंद नहीं कर सकते:140 करोड़ लोगों की जरूरत पूरी करने दुनिया के हर कोने से खरीदेंगे
