![]()
उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयास से रेल मंत्रालय ने 3 अक्टूबर से यह रेल सूरत तक चलाने की घोषणा कर दी। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया- 2 अक्टूबर को शाम साढे़ पांच बजे वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहीं पर इसका ठहराव रहेगा। इसके बाद अगले दिन घोषित समय के अनुसार यह उदयपुर से सूरत के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि उदयपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सप्ताह में 6 दिन चलेगी यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन उदयपुर से सूरत तक संचालित होगी। इस ट्रेन से मेवाड़ के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने के साथ ही दक्षिण भारत से रेल कनेक्टिविटी के नए रास्ते भी खुलेंगे। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सूरत तक विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत के संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन के क्षेत्र में मेवाड़ को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उदयपुर से रात 11 बजे पहुंचेगी सूरत सांसद रावत के अनुसार- नई समय सारणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। ट्रेन 4:03 बजे जावर, 4:50 बजे डूंगरपुर, 5:27 बजे शामलाजी रोड, 6:18 बजे हिम्मतनगर और 7:25 बजे असारवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 8:58 बजे मणिनगर, 9:50 बजे आणंद, 10:22 बजे भरूच होते हुए रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सूरत से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर उदयपुर पहुंचेगी। दक्षिण भारत की ट्रेनों से जुड़ाव होगा आसान वंदे भारत के सूरत तक विस्तार का सबसे बड़ा लाभ मेवाड़ के उन हजारों लोगों को मिलेगा, जो व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत के साथ-साथ दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। वर्तमान में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों से सूरत पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों को बस से सफर करना पड़ता है। इसके बाद सूरत से आगे ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है।
Source link
उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल
