हरियाणा-किसानों का धरना खत्म, 3 बातों पर बनी सहमति:कल से तुलाई, परसों से गेट पास कटेंगे; फैसले के बाद CJP की पोस्ट आई, लिखा-आ रहे कॉकरोच




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर मंगलवार को शुरु हुआ किसानों का प्रोटेस्ट बुधवार की शाम खत्म हो गया। किसान सुबह से ही बराड़ा हाईवे (स्टेट हाईवे-4) पर धरने पर बैठे थे। दोपहर 12 बजे करीब किसानों ने हाईवे की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगा कर रोक लिया। इसके बाद किसानों को किसी तरह मनाकर रेस्ट हाउस बुलाया गया, जहां गुरनाम सिंह चढ़ूनी और DC विश्राम कुमार मीणा के बीच बंद कमरे में दो घंटे मीटिंग हुई। डीसी ने बताया कि हमारी प्रधान सचिव की केंद्र सरकार के साथ मीटिंग चल रही है, जिसमें जल्द ही फैसला आएगा। फिलहाल, किसानों की सुविधा के लिए कल से तुलाई शुरु होने और परसों यानी 25 सितंबर से गेट पास कटने पर फैसला हुआ। किसानों को दोबारा बायोमैट्रिक के लिए नहीं आना होगा। जहां उनकी ढेरी लगी होगी, वहीं प्रशासन की टीम उनकी यह समस्या हल कराएगी। इस फैसले के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इसे अपनी जीत बताते हुए किसानों ने हाईवे पर डांस भी किया। उधर, धरना खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की पोस्ट भी सामने आईं। सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज हुआ। सीजेपी किसानों के साथ है। साथ ही लिखा- आ रहे हैं कॉकरोच। फार्मर प्रोटेस्ट और डिटेन करने की PHOTOS जानिए कहां-कहां किसान नेता हिरासत में… प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *