Headlines

हिमाचल में अगले 5 दिन बरसेंगे बादल:26-27 सितंबर को भारी बारिश का यलो अलर्ट; 3॰C तक गिरेगा तापमान, ऊंचे क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड




हिमाचल में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में इससे गिरावट आने के साथ सुबह-शाम और रात के समय ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार आज और कल निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 26 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि 27 सितंबर को बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 28 और 29 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। अभी 3 डिग्री तक ज्यादा चल रहा तापमान बारिश के कारण अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। अभी राज्य के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान सामान्य से नीचे पहुंच सकता है। इससे प्रदेश में सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। मानसून की विदाई में हो सकती है देरी हिमाचल में अभी मानसून सक्रिय है। प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई की तारीख 25 सितंबर मानी जाती है। इस बार मौसम की गतिविधियों को देखते हुए मानसून की विदाई में देरी होने की संभावना है। 1 जून से 23 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 717.6 मिलीमीटर होती है, जबकि इस बार 628.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *