![]()
पंजाब के चर्चित खेड़ी वाले बाबा यानी बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी ने अपनी पहली पत्नी द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों का वीडियो जारी कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच केस तलाक का नहीं, बल्कि मर्डर का है। वहीं, उन्होंने कहा कि पहली पत्नी को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कर दिया। वहीं, बाबा ने एक गुड न्यूज दी। उन्होंने बताया कि जल्दी ही उनके घर में छोटा खेड़ी वाला आ रहा है। अब सात पाइंट में जानिए क्या कहा। एक साल पहले मेरी सरदारनी मेरी जिंदगी में आई खेड़ी वाले बाबा ने कहा कि मेरी इस वीडियो के बाद सारे पंजाबियों को पता चल जाएगा कि गुरजीत कौर और खेड़ी वाले बाबा का केस क्या है। लोगों को यही नहीं पता कि असल में हमारा आपस में केस क्या है। वह भी लोगों को गुमराह कर रही है। पहली बात यह है कि एक साल पहले मेरी सरदारनी मेरी जिंदगी में आई। पांच अक्टूबर 2025 को आई थी। उस दिन से मैंने उन्हें अपने मन से डिलीट कर दिया था। यह रोजाना मेरी मां पर आरोप लगाती है लेकिन यह रोजाना मेरी माता पर आरोप लगाती है। मेरी भाभी, मेरे भाई पर इल्जाम। मेरे ताया व ताई पर इल्जाम, उनके बच्चों पर आरोप लगाती है। मेरी मासी पर इल्जाम। हमारे घर में आज भी 100 लोगों की रोटी पकती है। यह देखो हमारे पर क्या इल्जाम लगाती है। हमने किसी को कभी भूखा नहीं मोड़ा। जितनी हमारी हैसियत है, उतना हम खिलाकर भेजते हैं। 10 महीने जेल में रहा हूं हमारा केस तलाक का नहीं, मर्डर का है। जब इनकी बेटी को लेने गए तो इन्होंने गंडासे लेकर हमारे पर हमला कर दिया। इन पर केस दर्ज हुआ व आर्म्स का केस लगा। उस समय मेरे पर क्रॉस केस हुआ। उस समय मैं दस महीने जेल में रहकर आया हूं। मेरे पांच रिमांड हो गए। लेकिन पांच रिमांड में रिवॉल्वर नहीं मिला। मेरे से कुछ रिकवर नहीं हुआ है। मेरी वाली 307 टूट जानी है। रिवॉल्वर अब इनसे मिलनी है। उसे 12 साल की जेल पक्की है। सरदारनी बारे न बोलती तो माफ कर देता यह मेरी माता, मेरी सरदारनी बारे गलत न बोलती तो हो सकता कि मैं इन्हें माफ कर देता। लेकिन यह तलाक, तलाक का जो शोर मचाती है। यह मेरी मेरी कुड़ी कहती है। हमने भेजनी नहीं है। तेरी बेटी को ले जाता कौन है। छोटे बाबा गुरविंदर आने वाले मेरी बात सुन कमलिए, किन चक्करों में पड़ी है। यहां तो छोटे बाबा गुरविंदर जी को आने को तैयार हैं। बस थोड़ा टाइम में आ जाएंगे। अपनी बेटी के तलाक के पेपर हमारे गांव सरपंच के पास भेज देना। बाकी ध्यान से सुन ले, तेरी बेटी से मेरा तलाक, तलाक है, तलाक है। तीन बार कहता हूं। एक बार फिर कह देता हूं, तेरी बेटी से मेरा तलाक है। मैं कर जाऊंगा, पर उसे रख नहीं रहा। मुझे मेरी सरदारनी ने खुश रखा हुआ है मैं अपनी सरदारनी के साथ स्वर्ग में रहा हूं। तेरा इतना कहने पर भी मुझे मेरी सरदारनी ने खुश रखा हुआ है। यह नहीं कि हम जवाब नहीं देते। अभी कोर्ट जवाब देगी। गुरु गोबिंद सिंह ने कहा कि पहले अपील कर दे। फिर वकील और दलील है। लेकिन दलील में इंसाफ न मिले तो इंसाफ मिले। इसके बेटे की अरेस्ट होगी। बिना दांत से दस महीने में जेल में कैसे निकाले। हमारे सरपंच के पास कागज भेज देना। इस वीडियो में गलत नहीं बोला। कागज हमारे सरपंच को भेज देना तेरे बारे कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। तू तलाक के कागज हमारे यहां सरपंच को भेजा देना, साइन कर देंगे। तेरा सोना भी वापस करेंगे। तू हमारा सोना वापस कर देंगे। 20 लोगों बारात में गए थे, उसका खर्च भी देंगे। बकरी की पेमेंट कर देंगे। चप्पल आपने दिलवाई थी। शेरवानी व चांदी की जूती के बारे में तू झूठ बोलती है। 2800 रुपए का रोटी का बिल नहीं दे पाई थी। आप जूती दिलवा सकती है। तलाक है। 50 एक लाख रुपए है। अपनी कुड़ी को अपने घर पर साल में एक बार किया। इसे रोक लो। साइन कर देंगे। जो केस कोर्ट में चलता है, उसका फैसला कोर्ट करेगी। अपने बेटे का नाम बचाने के लिए बेटी का नाम रख दिया है। बस यही बतानी है, तेरी कुड़ी को कोई नहीं ले जाता है। अपने घर पर रखकर इसका विवाह करवा दो। हम तेरे मत्थे नहीं लगना चाहता है। तेरे से डरते नहीं, टलते हैं। बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी से जुड़े विवाद:- ससुराल के साथ विवाद के कारण चर्चा में आए: बाबा की पहली शादी अरेंज मैरिज थी। उनके अनुसार, शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनका अपनी सास और अपने साले के साथ तनाव बढ़ने लगा। बाबा का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उनकी संपत्ति को हड़पना चाहते थे। जानलेवा हमले का आरोप: बाबा ने कहा कि उनकी अपने ससुराल वालों के साथ हिंसक झड़प भी हो चुकी है। बाबा ने दावा किया था कि उनके साले ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इस हादसे में बाबा का जबड़ा बुरी तरह टूट गया था और वे लंबे समय तक DMC लुधियाना में भर्ती रहे। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनके साले पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है, लेकिन वह अभी भी फरार है। विवाद के कारण जेल भी जाना पड़ा: बाबा के ससुराल पक्ष ने भी बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर अपनी पत्नी को बंधक बनाने, डराने-धमकाने और फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज करवाया गया था। इन्हीं आरोपों के चलते बाबा को कुछ समय जेल में भी रहना पड़ा। बाबा इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हैं। घोड़ों को जहर देने का लगा चुके आरोप: बाबा ने बताया कि उनके लिए सबसे दुखदायी पल तब आया, जब उनके जेल में रहने के दौरान उनके फार्म पर उनके घोड़े मर गए। बाबा ने आरोप लगाया कि उन्हें जहर देकर मारा गया। उन्होंने बताया कि उनकी 3 कीमती घोड़ियां मर गई थीं। बाबा इसका जिम्मेदार भी अपने विरोधियों और ससुराल पक्ष को मानते हैं।
Source link
खेड़ी वाले बाबा का पहली पत्नी को तीन बार तलाक:बोले- जल्द घर में आएगा छोटा बाबा, गुरजीत कौर के आरोपों पर दिया जवाब
