Headlines

Meta VR Glasses Launch | Mark Zuckerberg Smart Glasses IMAX Experience


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं।

1. बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज

स्मार्ट ग्लासेज में कैमरे की वजह से अक्सर सीक्रेट रिकॉर्डिंग से जुड़ी चिंताएं जताई जाती रही हैं। इसी से निपटने के लिए मेटा ने बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज पेश किए हैं। इसमें केवल माइक्रोफोन और स्पीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला रे-बैन मेटा जेन 3

कंपनी ने फोटो-वीडियो के शौकीनों के लिए कैमरे वाले अपने रेगुलर स्मार्ट ग्लासेज का नया वर्जन ‘रे बेन मेटा जेन 3’ भी लॉन्च किया है। इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, जो 9 घंटे तक चलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है।

3. 100 ग्राम वजनी ‘मेटा VR ग्लासेज’

मेटा ने अपने ‘क्वैस्ट हेडसेट’ की जगह सिर्फ 100 ग्राम वजनी ‘मेटा VR ग्लासेज’ पेश किए हैं। ये दिखने में चश्मे जैसा है और एपल के विजन प्रो को टक्कर देगा। वजन कम रखने के लिए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को 300 ग्राम के एक अलग छोटे डिवाइस में दिया गया है।

इसमें 5K स्क्रीन लगी है, जिस पर धुंधलेपन के बिना साफ टेक्स्ट पढ़ा जा सकता है। 3D में IMAX जैसा सिनेमा का मजा लिया जा सकता है। करीब 3 घंटे की बैटरी लाइफ वाले इस चश्मे को आप कंप्यूटर या मैक से जोड़कर एक साथ कई वर्चुअल विंडोज पर काम भी कर सकते हैं।

4. ‘म्यूज AI असिस्टेंट’ चलाने के लिए मेटा चार्म पेश

कैलिफोर्निया के मेंलो पार्क में आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने एक छोटा सा गैजेट ‘मेटा चार्म’ भी पेश किया। इसका इस्तेमाल कंपनी के नए ‘म्यूज AI असिस्टेंट’ को चलाने के लिए किया जाएगा। यह AI डिवाइस साइज में एपल के एयरपॉड्स केस जितना छोटा है।

इसमें लगभग 2-इंच की टचस्क्रीन और इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी दी गई है। मेटा ने बताया कि डिवाइस दिसंबर तक बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इस डिवाइस के पेश करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हमने रियल-टाइम वॉयस और अवतार फीचर समेत पूरे ‘म्यूज’ एक्सपीरियंस को एक छोटे से गैजेट में पैक कर दिया है। यह आपके की-चेन में आसानी से आ जाता है और आपसे बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है।”

स्मार्ट चश्मे से ही हो जाएगी शॉपिंग और अपॉइंटमेंट बुकिंग

मेटा ने अपने ‘म्यूज AI’ असिस्टेंट को कंपनी के सभी स्मार्ट ग्लासेज के साथ भी जोड़ दिया गया है। अब यूजर्स को खरीदारी करने या कोई सर्विस बुक करने के लिए फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने चश्मे को बोलकर ऐसे काम करा सकेंगे।

  • अपॉइंटमेंट बुकिंग: डॉक्टर से मिलना हो, सैलून में सीट बुक करनी हो या किसी सर्विस के लिए समय तय करना हो, यह AI आपकी आवाज सुनकर खुद अपॉइंटमेंट फिक्स कर देगा।
  • रोजमर्रा के काम: अलार्म लगाने, रिमाइंडर सेट करने, मेसेज भेजने या कोई जानकारी ढूंढने जैसे दैनिक काम भी अब सिर्फ बोलने भर से हो जाएंगे।

सरल शब्दों में कहें तो, मेटा का म्यूज AI आपके चश्मे को एक ‘पर्सनल असिस्टेंट’ में बदल देता है, जिससे आप बिना हाथ चलाए सिर्फ अपनी आवाज से डिजिटल काम निपटा सकते हैं।

डिस्प्ले वाले ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी मिलेंगे

मेटा ने कहा कि एक साल पहले पेश किए गए ‘मेटा रे-बेन डिस्प्ले’ ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके राइट लेंस में वर्चुअल डिस्प्ले मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *