![]()
मोहाली के डेराबस्सी के खेड़ी गांव में रात को पंडवाला-सुंडरां-खेड़ी रोड पर खुदाई के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज दबाव के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस के दबाव से आसपास की मिट्टी दूर तक उछल गई और सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया। अचानक गैस लीकेज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पाइपलाइन में आग नहीं लगी और हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अब 5 प्वाइंट में सारे में मामले को जानिए जेसीबी से खुदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन जानकारी के मुताबिक, पंडवाला-सुंडरां-खेड़ी रोड पर जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही अदाणी कंपनी की मुख्य गैस पाइपलाइन जेसीबी की चपेट में आ गई। पाइपलाइन टूटते ही गैस तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगी। गैस के दबाव से मिट्टी उछली, सड़क किनारे बना गड्ढा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस का दबाव इतना ज्यादा था कि पाइपलाइन के आसपास की मिट्टी हवा में उछलने लगी। सड़क किनारे भी मिट्टी हटने से बड़ा गड्ढा बन गया। गैस का रिसाव देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सबसे ज्यादा चिंता गैस में आग लगने की थी, क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बंद कराई गैस सप्लाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गैस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद कर गैस की सप्लाई रोक दी। इसके बाद गैस का रिसाव धीरे-धीरे बंद हो गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौके पर किसी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है। टूटी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। हादसे में किसी के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है। खुदाई के दौरान सावधानी बरतने पर सवाल भूमिगत गैस पाइपलाइन के टूटने की इस घटना ने संवेदनशील इलाकों में खुदाई के दौरान सावधानी बरतने पर सवाल खड़े किए हैं। खासकर जेसीबी जैसी भारी मशीनों से खुदाई से पहले जमीन के नीचे मौजूद गैस, बिजली और अन्य उपयोगी पाइपलाइनों की जानकारी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
Source link
मोहाली में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन टूटी:तेज दबाव से निकली गैस, सड़क किनारे बना गड्ढा; टीमें मौके पर पहुंची
