Headlines

लुधियाना छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली:लगा पत्थर गिरा है,घायल युवक अस्पताल में भर्ती




लुधियाना के ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां एस.के. अग्रवाल फैब्रिक फैक्ट्री में काम करने वाले एक वर्कर को छत पर सोते समय गोली लग गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोटी खाकर लेटा ही था कि आ लगी गोली घायल कन्हैया मौर्य ने अस्पताल से पूरी घटना बयां की है। कन्हैया ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह रोटी खाने के बाद अपनी छत पर सोने गया था। उसने छत पर अपना मंजा और कूलर लगाया हुआ था। जैसे ही वह बिस्तर पर लेटने लगा अचानक पटाखे जैसी जोर की आवाज आई और उसकी गर्दन के पास कुछ जोर से आकर लगा। लगा पत्थर है, नीचे आया तो घरवालों के उड़े होश शुरुआत में कन्हैया को लगा कि शायद छत से कोई पत्थर उसके ऊपर गिरा है। लेकिन जब वह नीचे अपने परिवार वालों के पास आया तो घरवाले खून देखकर सन्न रह गए। घरवालों ने बताया कि उसकी गर्दन से खून बह रहा है और उसे गोली लगी है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब परिवार ने छत पर जाकर चेक किया तो वहां से एक गोली (बुलेट) भी बरामद हुई। पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप कन्हैया और उसके परिवार का आरोप है कि यह गोली उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले एक युवक ने चलाई है। कन्हैया के मुताबिक उस आरोपी युवक के पास एक पिस्तौल है और यार-दोस्तों की किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।हमे शक है कि ये गोली उसने ही चली है । डॉक्टर ने क्या कहा? अस्पताल में कन्हैया का इलाज कर रहे डॉ. शिवम कुमार ने बताया कि रात के समय यह गनशॉट का मामला उनके पास आया था और परिवार वाले वह गोली भी साथ लाए थे जो उन्हें छत पर मिली थी। डॉक्टर के मुताबिक,मरीज का एक्स-रे करवा लिया गया है ताकि यह देखा जा सके कि गोली का कोई हिस्सा शरीर के अंदर तो नहीं रह गया है। एक्स-रे रिपोर्ट के हिसाब से शरीर के अंदर गोली नहीं मिली है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है (स्टेबल है) और उसे जरूरी इंजेक्शन व फ्लूइड्स दे दिए गए हैं। पुलिस जांच के बाद सामने आएगा सच इस मामले की शिकायत थाना डाबा पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस की गहन जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि यह कोई एक्सीडेंटल फायर था जो गलती से कन्हैया को लग गया या फिर पूरी प्लानिंग के साथ जान से मारने की नीयत से ही गोली चलाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *