Headlines

चोरी के सोने की डिलीवरी कर लौट रहा सरगना धराया:पश्चिम बंगाल पुलिस ने बरहरवा स्टेशन से दबोचा, 5-7 किलो सोना मिलने की चर्चा




पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की ईटाहार पुलिस ने साहिबगंज के बरहरवा जीआरपी की मदद से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना हसन चिकना को गिरफ्तार किया है। उसे बरहरवा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, वह रांची में चोरी के सोने की डिलीवरी कर लौट रहा था। पुलिस की टीम ने सादे कपड़ों में घेराबंदी कर दबोचा इंस्पेक्टर अभिषेक साह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिस अधिकारियों की टीम ने सादे कपड़ों में घेराबंदी कर उसे दबोचा। स्टेशन पर उतरते ही भागने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा। चर्चा है कि उसके पास से 5 से 7 किलो सोना मिला है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही होगी। कई बड़ी चोरियों ने रहा है शामिल हसन चिकना कई राज्यों में बैंक लॉकर काटकर बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी रहा है। साल 2017 में झारखंड के बोकारो स्थित एसबीआई की एडीएम बिल्डिंग शाखा में चोरी हुई थी। 25-26 दिसंबर 2017 की रात 72 लॉकर तोड़कर करीब 11 करोड़ रुपये नकद, 14 किलो सोना और 40 किलो चांदी चुराई गई थी। इस मामले में मई 2018 में उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उस पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूको बैंक के लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने का भी आरोप है। उसका गिरोह बैंकों की अच्छी तरह रेकी करने के बाद ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। सोना चोरी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है बरहरवा के माधोपाड़ा और राधानगर के पियारपुर में उसके ठिकाने बताए जाते हैं। वह पहले भी सोना चोरी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। बरहरवा जीआरपी के मुताबिक, हसन ईटाहार थाना कांड संख्या 339/26 में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उत्तर दिनाजपुर पुलिस उसे पश्चिम बंगाल ले गई है। वहां उससे बरामद सोने के स्रोत, रांची डिलीवरी नेटवर्क और अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *