Headlines

तरनतारन में राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन ने सुनी समस्याएं:96 महिलाओं ने सुनाई व्यथा, घरेलू कलह और नशे को बताया जिम्मेदार




पंजाब के तरनतारन जिले राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने बुधवार को शहर का दौरा किया। इस दौरे का मकसद महिलाओं की सुरक्षा, न्याय तक पहुंच, कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों की जांच करना रहा। इस दौरान चेयरपर्सन ने श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में नशे की समस्या और महिलाओं तथा परिवारों पर इसके असर को लेकर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें 200 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से परिवारों पर नशे के बुरे असर को दिखाया। पहले थी 6 शिकायत,सुनवाई के दौरान हुई 96 इसके बाद चेयरपर्सन ने महिला जन-सुनवाई रखी। दौरे से पहले आयोग के पास छह मामले आए थे लेकिन जन-सुनवाई के दौरान काफी महिलाएं बिना अपॉइंटमेंट के अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। इस दौरान कुल 96 शिकायतें सुनी गईं। इनमें ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा की रही। कई मामलों में महिलाओं और परिवारों पर नशे की समस्या का असर भी बताया गया। इस मौके पर विजया रहाटकर ने जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इनमें लिंगानुपात, पीसीपीएनडीटी एक्ट को ठीक से लागू करना, सुरक्षा अधिकारियों का कामकाज और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *