![]()
करनाल के मुनक गांव में रात के अंधेरे में एक घर के बाहर एक दिन का नवजात मिला। बच्चा खून से लथपथ हालत में सीढ़ियों पर पड़ा था। रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मुनक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अपने कब्जे में लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। बेटी ने रोने की आवाज सुनी, सीढ़ियों पर पड़ा था बच्चा
मुनक गांव में रणजीत सिंह के घर के बाहर रात करीब ढाई बजे नवजात को छोड़ दिया गया। रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी तमन्ना सुबह बाथरूम जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान उसे घर के बाहर बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत नीचे आई तो सीढ़ियों पर बच्चा पड़ा हुआ था। तमन्ना ने बच्चे को उठाया और अंदर लेकर चली गई। बाद में उसने परिवार को पूरी बात बताई।
रणजीत सिंह ने बताया कि परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिवार से कहा कि यदि वे बच्चे को रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं, अन्यथा उसे अनाथ आश्रम भेज दिया जाएगा। परिवार बोला- पुलिस दे तो बच्चे को पालने को तैयार
रणजीत सिंह ने बताया कि परिवार ने पुलिस से कहा है कि वे बच्चे को अपने पास रखने और पालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि किसी कुत्ते की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी, वरना उसकी जान को खतरा हो सकता था। परिवार ने मांग की कि बच्चे को घर के बाहर छोड़कर जाने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी में बच्चा उठाते दिखी लड़की, रखने वाले का पता नहीं
रणजीत सिंह के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि एक कैमरे में एक लड़की को बच्चे को उठाते हुए देखा गया है, लेकिन बच्चे को घर के बाहर किसने रखा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है, ताकि बच्चे के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके और उसे छोड़कर जाने वाले का पता लगाया जा सके। घटना के बाद लोगों ने नवजात को इस तरह घर के बाहर छोड़ने की निंदा की है।
Source link
करनाल में घर के बाहर मिला एक दिन का नवजात:रात ढाई बजे रोने की आवाज सुनकर बाहर आई बेटी, सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला बच्चा
