Headlines

धर्मशाला में 4 दोस्तों को 7-8 युवकों ने पीटा:24/7 स्टोर के पास राशन लेने गए थे, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी




हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दाड़ी पेट्रोल पंप के समीप बने एक 24/7 स्टोर के बाहर देर रात जमकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां खरीदारी करने पहुंचे चार दोस्तों पर 7 से 8 अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में एक युवक का जबड़ा टूट गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से चंबा जिले के डलहौजी निवासी नितिन शर्मा (28) धर्मशाला में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नितिन अपने रूममेट रजत वर्मा के साथ दाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास बने 24/7 स्टोर पर रोजमर्रा का सामान लेने गए थे। जब वे स्टोर के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके दो अन्य रूममेट—राहुल कुमार और अभिषेक वर्मा को 7-8 अज्ञात युवकों ने घेर रखा है और उनकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। बीच-बचाव करने पर नितिन का तोड़ा जबड़ा नितिन और रजत ने जब तुरंत आगे बढ़कर अपने दोस्तों का बचाव किया और मारपीट की वजह पूछी, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों ने बिना किसी बात के चारों दोस्तों की जमकर पिटाई की। इस खूनी हमले में नितिन शर्मा के जबड़े पर गंभीर चोट आई और उनका जबड़ा टूट गया, जिसके चलते उन्हें बोलने और खाने-पीने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों में सवार होकर भागे आरोपी, जान से मारने की दी धमकी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते वे पीड़ितों को दोबारा क्षेत्र में दिखने पर जान से मारने की धमकियां भी दे गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित नितिन शर्मा की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सूरज और उसके 7-8 अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *