![]()
कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मशाला में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सुदहेड़ खास इलाके से 5.92 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से नशीला पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की देर रात सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर धर्मशाला थाना क्षेत्र के सुदहेड़ खास में चंबी-धर्मशाला मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान चंबी की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार (HP 54C 8690) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार दोनों व्यक्तियों के पास से कुल 5.92 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपियों की पहचान दलविंदर सिंह (40) निवासी गांव जोल, डाकघर भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा और सूरज साहू (20) निवासी मकान नंबर 15/729, गली नंबर 1, गुरु गोबिंद सिंह नगर, मजीठा रोड, अमृतसर शहर, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनसे यह जानने की कोशिश कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
धर्मशाला में 5.92 ग्राम चिट्टे सहित 2 गिरफ्तार:CIA टीम का नशे के खिलाफ एक्शन; आरोपी अमृतसर-कांगड़ा के रहने वाले
