![]()
रतीय किसान यूनियन (बीकेयू) एकता संघर्ष द्वारा संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने और किसानों को एकजुट करने के उद्देश्य से गांव बूह हवेलियां में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुखचैन सिंह विरक ने की, जबकि प्रदेश महासचिव सरदार दिलबाग सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 40 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान फसलों के उचित मूल्य, खेती की बढ़ती लागत, किसानों की आर्थिक स्थिति, नहरी पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति और कृषि से जुड़ी सरकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अपने व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर अधिकारों की प्राप्ति के लिए लामबद्ध होने की अपील की। नई कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारियां जिला प्रधान सुखचैन सिंह विरक ने कहा कि नई कमेटी गांव के किसानों की समस्याओं को सुनेगी और उन्हें संगठन के समक्ष उठाकर उनका उचित समाधान करवाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और लगन से निभाने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव सरदार दिलबाग सिंह ने ग्रामीण स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी का एक मंच पर एकजुट होना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर प्रधान प्रताप सिंह, महासचिव अजेबीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान नरंजन सिंह, उपप्रधान शकीन सिंह, प्रेस सचिव सुखबीर सिंह, सहायक प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह तरगा, कोषाध्यक्ष राजबिंदर सिंह सोना, सहायक कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह लाडी तरगा, बलहार सिंह तरगा, सूबा सिंह तरगा, गुरदियाल सिंह मत्ता, बलजिंदर सिंह विरक, गुरमुख सिंह जंग, गुरिंदर सिंह जंग, हरजीत सिंह बल्ल आदि उपस्थित थे।
Source link
तरनतारन में किसान यूनियन ने 40 सदस्यीय कमेटी बनाई:ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने और किसान हितों पर हुई चर्चा
