Headlines

Hisar Extortion Attack | Brothers Assaulted in Patel Nagar CCTV Video


हिसार4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार के पटेल नगर में भाइयों पर हमला करते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। - Dainik Bhaskar

हिसार के पटेल नगर में भाइयों पर हमला करते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए।

हिसार में 3 लाख रुपए की मंथली देने से इनकार करने पर दो व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों के सिर और हाथ पर गंडासे और लोहे की रॉड से अटैक किया गया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके सिर मुंडवा दिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे और तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने 5 हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके सिर मुंडवा दिए है।

पुलिस ने 5 हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके सिर मुंडवा दिए है।

वायरल वीडियो में 5-6 युवक हाथों में गंडासा, लोहे की रॉड और अन्य हथियार लेकर घर में घुसकर दोनों भाइयों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में दोनों भाई घायल हुए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें घर के बाहर ही गाड़ी से निकालकर पीटा गया।

उधर, पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

व्यापारियों पर हमले के PHOTOS…

बदमाश हाथ में हथियार लेकर हमला करते दिख रहे हैं, महिला उनको रोकती है।

बदमाश हाथ में हथियार लेकर हमला करते दिख रहे हैं, महिला उनको रोकती है।

मारपीट करने के बाद बदमाश गली में खड़े होकर हथियार लहराते हैं।

मारपीट करने के बाद बदमाश गली में खड़े होकर हथियार लहराते हैं।

पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…

  • वीडियो में 5-6 युवक हाथों में गंडासा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। युवक अंदर मौजूद दोनों भाइयों पर हमला करते हैं। एक बुजुर्ग महिला उन्हें रोकने और बचाने का प्रयास करती है, लेकिन युवक नहीं रुकते। आसपास के लोग भी मौके पर दिखाई देते हैं, लेकिन हमले के दौरान कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आता।
  • मारपीट के बाद कुछ युवक घर के बाहर गली में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक हथियार लहराते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, पीड़ितों के घर के बाहर कांच के टुकड़े और टूटा हुआ दरवाजा भी नजर आ रहा है।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

  • परचून की दुकान चलाते हैंः दोनों भाइयों की पहचान पटेल नगर निवासी सुनील (40) और सोनू (38) के रूप में हुई। दोनों घर के पास ही एक साथ परचून की दुकान चलाते हैं। दोनों को कई दिन से दबंग फोन कर मंथली देने को कहते थे, लेकिन ये हर बार इनकार कर देते थे।
  • 3 लाख रुपए मंथली मां अस्पताल में भर्ती सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कार्तिक और उसके साथी पिछले 3-4 महीनों से उन्हें परेशान कर रहे थे। आरोप है कि उनसे हर महीने 3 लाख रुपए मांगे जा रहे थे।
  • कार में बैठे भाइयों को घेरा, पेट में चाकू माराः बुधवार रात 10 बजे के करीब दोनों भाई कार में बैठे थे, तभी 5-6 युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। सोनू के सिर और हाथ पर गंडासे व लाठियों से वार किए गए। भाई सुनील के पेट में चाकू और गंडासा मारा गया। सुनील की हालत गंभीर बताई गई है।
  • मना किया तो जान से मारने की धमकी दीः सोनू के मुताबिक, आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार शाम भी फोन कर पैसे देने का दबाव बनाया गया था। सोनू की पत्नी के मुताबिक, उनके पति ने कहा था कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं और वे इतनी बड़ी रकम कहां से लाएंगे। इसके कुछ देर बाद दोनों भाइयों को घेरकर हमला कर दिया गया।
  • पत्नी बोली- डंडों और चाकू से बुरी तरह माराः घायल सुनील की पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति और देवर पर डंडों और चाकू से हमला किया। हमले के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे इलाके में पिस्तौल लेकर घूमते हैं।

हमले के बाद घर के बाहर बिखरे कांच के टुकड़े

हमले के बाद पीड़ितों के घर के बाहर कांच के टुकड़े बिखरे मिले। दरवाजा भी टूटा हुआ नजर आया।

हमले के बाद पीड़ितों के घर के बाहर कांच के टुकड़े बिखरे मिले। दरवाजा भी टूटा हुआ नजर आया।

SHO बोले- घायलों के बयान दर्ज किए

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ करमजीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान करने पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को अस्पताल भेजा था। बयान दर्ज करने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने नहीं दिया जाएगा।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी PLA सहायक उप निरीक्षक अनूप ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य विश्वसनीय माध्यमों की सहायता से आरोपियों की पहचान करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश निवासी हिसार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों और घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *