Headlines

'करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी वर्दी':जमुई-समस्तीपुर के बाद बांका में लड़की से छेड़छाड़; 6 युवकों ने की अश्लील हरकत, चप्पल से पीटा




जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर लड़की के साथ छह लड़कों ने अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत की। लड़की और उसके फ्रेंड के साथ मारपीट की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में छह युवक दिख रहे हैं, जो लड़का-लड़की के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। चप्पल से मारपीट करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक के हाथ में डंडा भी दिख रहा है। वायरल वीडियो में ‘करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकार, वर्दी’ गाना लगाया गया है। वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिस की जांच में यह वीडियो करीब छह माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की रियल डेट और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पहले दो तस्वीर देखिए… जानिए वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है वीडियो में एक युवक लड़की का हाथ मरोड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता दिख रहा है। आरोपी के हाथ में चप्पल है और वह मारपीट करने की कोशिश कर रहा है। ‘हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी’ गाने की लाइन पर REEL बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
थानाध्यक्ष बोले- 22 सितंबर को मिला वीडियो बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि 22 सितंबर को करीब 2:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से व्हाट्सऐप पर वीडियो मिला। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम वीडियो की सत्यता की जांच की। वीडियो में दिख रहा लोकेशन मंदार पर्वत है। इसके बाद हम अपने बयान पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्राथमिकी में BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A लगाई गई है। ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों के साथ पीड़ित दोनों नाबालिग की पहचान के लिए मंदार पर्वत के आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ की है। लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान नहीं बताई है। पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही लड़की और दोनों युवक कहां के रहने वाले हैं। आरोपित युवक भी कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस वीडियो के आधार पर सभी की पहचान करने में जुटी है। एसडीपीओ बोले- वीडियो की जांच जारी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। —————- ये भी पढ़ें… चिराग ने कानून व्यवस्था और प्रशासन पर उठाए सवाल:कहा- सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण; तेजस्वी बोले- बिहार में जंगल नहीं राक्षस राज जमुई के बाद समस्तीपुर में कुछ लड़कों ने बीच सड़क एक लड़की से छेड़खानी की। उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गरम है। बयानबाजी तेज हो गई है। लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जमुई और समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना हुई है, वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *