Headlines

Jhajjar News | Gangster Manpal Dhilla Marriage With Cambodia Bride


गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला की कंबोडिया की मेटाचान से शादी हुई।

झज्जर में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की मेटाचान से शादी संपन्न हो गई है। दुलीना फार्म हाउस में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं। प्रोग्राम के दौरान फार्म हाउस के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

.

शादी के बाद मेटाचान ने कहा, उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। परिवार और उनके माता-पिता भी शादी को लेकर काफी उत्सुक थे। मेटाचान फेरों के दौरान रेड लहंगा पहने नजर आई। जबकि ढिल्ला ने ऑफ वॉइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

ढिल्ला को सुबह करीब 8 बजे फार्म हाउस लाया गया था। समारोह में 500 मेहमान शामिल हुए। 50 से भी अधिक पुलिसवाले तैनात किए गए थे। गेट पर आईडी, नाम और मोबाइल नंबर नोट कर गेस्ट को एंट्री दी गई। शादी के बाद रात 8 बजे ढिल्ला वापस जेल लौट गया।

बता दें कि ढिल्ला 2018 में पैरोल से फरार होकर कंबोडिया भाग गया था। वहां उसने बीयर बार और रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया। इसी दौरान उसका मेटाचान से अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला की मां बहू को आशीर्वाद देती हुई।

गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला की मां बहू को आशीर्वाद देती हुई।

मैनपाल ढिल्ला की कंबोडिया में ही मेटाचान से मुलाकात हुई थी।

मैनपाल ढिल्ला की कंबोडिया में ही मेटाचान से मुलाकात हुई थी।

खेतों के रास्ते से मेहमानों को एंट्री

मैनपाल की शादी के लिए परिवार और रिश्तेदारों के साथ उसके दोस्त भी शादी में पहुंच रहे हैं। दुल्हन मेटाचान भी फार्म हाउस में ही है। इनेलो नेता मंजीत कन्हेली भी समारोह में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मेनपाल पुराने जीवन को पीछे छोड़ नए जीवन में प्रवेश कर रहा है। सभी गेस्ट को खेतों के रास्ते से एंट्री दी जा रही है। पुलिस समारोह में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

शादी से पहले की PHOTOS…

कड़ी पुलिस सुरक्षा में फार्महाउस पहुंचा गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला।

कड़ी पुलिस सुरक्षा में फार्महाउस पहुंचा गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला।

झज्जर के बादली गांव में मैनपाल ढिल्ला के घर चल रही शादी की तैयारियां।

झज्जर के बादली गांव में मैनपाल ढिल्ला के घर चल रही शादी की तैयारियां।

2018 में कंबोडिया में हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, मैनपाल फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कंबोडिया गया था। जिस घर में मैनपाल रहता था, उसी के पड़ोस में मेटाचान रहती थी। पड़ोस में रहने के कारण दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। मेटाचान ने मैनपाल के रेस्टोरेंट के काम में भी सहयोग करना शुरू कर दिया। कारोबार में साथ काम करने के दौरान दोनों का रिश्ता और गहरा होता गया।

तीन बच्चों के साथ भारत पहुंची मेटाचान

अब करीब आठ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। मेटाचान 12 सितंबर को अपने तीन बच्चों के साथ भारत पहुंची थी। दोनों के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा पांच साल, उससे छोटा चार साल, बड़ी बेटी ढ़ाई साल और सबसे छोटी बेची एक साल की है।

वहीं, शादी के बाद मेटाचान 10 अक्टूबर तक अपने ससुराल में रहेगी। इसके बाद वह कंबोडिया लौट जाएगी। जरूरी कागजी कार्रवाई और अनुमति मिलने के बाद उसके दोबारा भारत आने की प्रक्रिया की जाएगी।

अपने दोनों बेटों के साथ गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला।

अपने दोनों बेटों के साथ गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला।

कंबोडिया में रहता है मेटाचान का परिवार

36 वर्षीय मेटाचान के परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ शादी के लिए भारत आई है। वहीं, 45 वर्षीय मैनपाल के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता का निधन हो चुका है, जबकि मां परिवार में हैं।

शादी में 500 मेहमान होंगे शामिल

मैनपाल और मेटाचान की शादी को लेकर झज्जर में तैयारियां चल रही हैं। समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीब 500 मेहमानों के शामिल होने की बात सामने आई है। शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

हत्या समेत 22 केस, तीन में उम्रकैद

मैनपाल करीब 25 साल से अपराध की दुनिया में आया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों से जुड़े 22 मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें से तीन हत्या के मामलों में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

2014 में भोंडसी जेल में बंद रहने के दौरान भी एक कैदी की हत्या के मामले में उसका नाम आया था। इसके अलावा वह कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित रहा है। 2018 में पैरोल से फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें….

45 साल की उम्र में शादी करेगा हरियाणा का गैंगस्टर:कंबोडिया से चार बच्चे लेकर आई दुल्हन; 12 घंटे की कस्टडी पैरोल पर झज्जर आएगा

हरियाणा का गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला करीब 45 साल की उम्र में कंबोडिया की युवती से शादी करने वाला है। हत्या समेत कई गंभीर मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे मैनपाल को शादी के लिए हाईकोर्ट से 12 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *