Headlines

ऑनर किलिंग मामले में पिता को उम्रकैद:सोनीपत में पिता के दोस्त से लव मैरिज की थी; जन्मदिन के बहाने बुलाया, चुन्नी से गला घोंटा




सोनीपत जिले के गांव मुकीनपुर में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने उसका मर्डर कर शव गंगनहर में फेंक दिया था। मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. जसबीर सिंह की कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, दूसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया गया। कोर्ट ने पिता विजयपाल को मर्डर के मामले में उम्रकैद और 1 लाख रुपए जुर्माना, मर्डर के लिए अपहरण के मामले में उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माना और साक्ष्य मिटाने के मामले में 7 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। तीनों सजाएं एक साथ चलेंगी। मामले में दूसरे आरोपी वीरेंद्र को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर कोर्ट ने बरी कर दिया। विजयपाल पर कुल 1.75 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे 21 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जन्मदिन मनाने के बहाने बेटी को बुलाया
कनिका ने 24 नवंबर 2020 को अपने पड़ोसी और पिता के दोस्त वेदप्रकाश आंतिल से लव मैरिज की थी। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज विजयपाल बाद में रोहतक जाकर रहने लगा था। 3 जून 2021 को कनिका दोबारा वेदप्रकाश के पास चली गई थी। अभियोजन के अनुसार 6 जुलाई 2021 को विजयपाल ने जन्मदिन मनाने के बहाने कनिका को राई थाना के बाहर बुलाया और कार में अपने साथ ले गया। साथी को बुलाकर गला दबाया, शव गंगनहर में फेंका आरोप के अनुसार विजयपाल ने बाद में वीरेंद्र को भी अपने साथ बुला लिया। दोनों कनिका को गांव खेड़ी दमकन के पास ले गए। यहां चुन्नी से गला दबाकर उसका मर्डर कर दिया गया। इसके बाद शव को मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया गया। पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी। जले कपड़े और सामान से जुड़ी जांच की कड़ी जांच के दौरान पुलिस को खेड़ी दमकन से आगे सलीमसर के पास कनिका के जले हुए कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ था। अभियोजन पक्ष ने मामले में उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस रखा। 4 पॉइंट में जानिए पूरा मामला क्या था… पिता के दोस्त से की थी लव मैरिज: 19 साल की कनिका ने 24 नवंबर 2020 को अपने पड़ोसी और पिता के 43 वर्षीय दोस्त वेदप्रकाश आंतिल से मेरठ के आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। दोनों ने शादी कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराई थी। कनिका के घर पहुंचकर शादी की जानकारी देने पर परिजन नाराज हो गए और बदनामी के डर से परिवार मुकीमपुर छोड़कर रोहतक रहने लगा। बताया गया कि वेदप्रकाश रिश्ते में कनिका का दादा लगता था। पति को वीडियो भेजकर जताई थी मर्डर की आशंका: 3 जून 2021 को कनिका अपनी मर्जी से दोबारा वेदप्रकाश के पास मुकीमपुर आ गई। इससे पिता विजयपाल की नाराजगी बढ़ गई। 6 जुलाई को विजयपाल जन्मदिन का बहाना बनाकर कार से कनिका को लेने पहुंचा। पति के अनुसार, वापस ले जाते समय कनिका ने वीडियो बनाकर उसे भेजा था, जिसमें उसने पिता और रिश्तेदारों से जान का खतरा बताया था। खेड़ी दमकन के पास गला घोंटकर किया मर्डर: पुलिस के अनुसार, राई थाना क्षेत्र से कनिका को कार में ले जाते समय वह दोबारा पति के पास जाने की जिद कर रही थी। आरोप है कि गांव खेड़ी दमकन के पास विजयपाल ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके रिश्तेदार वीरेंद्र ने चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने उसी रात कनिका का शव मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया। जेल में सुनी थी गंगनहर में शव फेंकने की घटना: पुलिस पूछताछ में विजयपाल ने बताया था कि वह पहले पुलिस पर हमले के मामले में करीब 3 साल जेल में रहा था। जेल में उसने गैंगस्टर संदीप बड़वासनी के मर्डर के बाद शव गंगनहर में फेंके जाने और शव नहीं मिलने की घटना के बारे में सुना था। पुलिस के अनुसार, इसी से प्रभावित होकर उसने कनिका के शव को गंगनहर में फेंकने की प्लानिंग की। जांच में कनिका के जले हुए कपड़े और अन्य सामान भी बरामद हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *