Headlines

Rajasthan Heatwave | Jaisalmer Barmer Temperature Crosses 43 Degrees


राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जो पिछले 15 साल में सितंबर में सबसे ज्यादा है।

.

बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

जोधपुर में गुरुवार को 10 साल की सर्वाधिक गर्मी रही। यहां तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले साल 2016 में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

इधर, बाड़मेर में पिछले 11 साल में कभी सितंबर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा। गर्मी के साथ राजस्थान के पश्चिमी जिलों में दिन में गर्म हवा चली।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले दो-तीन दिन इसी तरह की गर्मी रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

इसलिए बढ़ी अचानक गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून जाने के बाद वातावरण में हवा की दिशाएं बदलती है और एंटी साइक्लोन बनता है। एंटी साइक्लोन सिस्टम बनने से पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवा राजस्थान और उसके आसपास के एरिया में ही घड़ी की दिशा में घूमती है।

यहां भी रही तेज गर्मी

बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.6, चूरू में 40.5, नागौर में 40.3, फतेहपुर में 39.5, पिलानी में 39.2 और जालोर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में भी दिन के साथ-साथ रात में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

कोटा-उदयपुर संभाग को छोड़कर सभी शहरों से मानसून विदा राजस्थान में गुरुवार को मानसून जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के सभी हिस्सों से विदा हो गया। जबकि कोटा और उदयपुर संभाग के इलाके में अब भी मानसून एक्टिव है। संभावना है कि 2-3 दिन में इन एरिया से भी मानसून विदा हो जाएगा।

27 सितंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन सिस्टम के असर से राजस्थान में मौसम बदलने की संभावना जताई है। 27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जबकि 28 सितंबर को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर में गुरुवार को दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह से देर शाम तक धूप रही और हल्की उमस रही।

जयपुर में गुरुवार को हल्की हवा चली। तापमान में गिरावट हुई।

जयपुर में गुरुवार को हल्की हवा चली। तापमान में गिरावट हुई।

कोटा में गुरुवार को गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। दिनभर धूप में तेजी रही। पारा 1 डिग्री नीचे गिरा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में गुरुवार को गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।

कोटा में गुरुवार को गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।

उदयपुर में गुरुवार को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 37 डिग्री रहा। एक दिन पहले 36 डिग्री था।

उदयपुर में गर्मी के कारण तापमान बढ़ गया।

उदयपुर में गर्मी के कारण तापमान बढ़ गया।

सीकर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम रहा। शाम को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। पिछले 4 दिन से सीकर में गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सीकर के फतेहपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 20.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

सीकर में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी और धूप रही।

सीकर में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी और धूप रही।

जोधपुर में सितंबर के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। गुरुवार को दिन में तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

जोधपुर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।

जोधपुर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।

अलवर जिले में गुरुवार को दिन भर मौसम साफ रहा। अच्छी धूप रही। इसकी वजह से दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी का असर रहा।

अलवर में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही।

अलवर में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही।

अजमेर में गुरुवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर में दिनभर गर्मी का असर रहा। उमस से लोग परेशान हुए।

अजमेर में दिनभर गर्मी का असर रहा। उमस से लोग परेशान हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *