बोकारो | झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की बोकारो कमेटी की बैठक समाहरणालय के समीप जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में छह सूत्री प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त को सौंपते हुए मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। प्रमुख मांगों में प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान, गृह विभाग से प्राप्त आवंटन सभी अंचल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने, एसीपी/एमएसीपी का लाभ एवं लंबित एरियर का भुगतान, 15 वर्षों से लंबित वर्दी भत्ता देना, चौकीदारी मैनुअल के अनुसार ड्यूटी कराने का आदेश जारी करना, यात्रा व ठहराव भत्ता देना तथा सभी चौकीदार-दफादारों को परिचय पत्र उपलब्ध कराना शामिल है।
Source link
चौकीदार-दफादारों ने छह सूत्री मांगों को ले सौंपा प्रस्ताव
