Headlines

Jodhpur Bhaskar Samadhan: Civic Issues Resolved, Vijay Public Star


जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापर

.

पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…

खुले नाले में गिर रहे बेसहारा पशु, निगम नींद में

जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड रोड से एडवोकेट ललित जोशी ने खुले पानी के नाले की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि सेंट्रल पार्क रोड, सिद्धी विनायक सोसायटी के सेक्टर–1 के बाहर बरसाती नाले की सफाई मानसून के समय की गई थी। लेकिन उसके बाद से ही ढका नहीं गया है। इस खुले नाले में आए दिन बेसहारा पशुओं के गिरने की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही कभी किसी व्यक्ति के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। निगम प्रशासन से अपील है कि फैरो कवर से इसे ढकवाकर समस्या का समाधान करें।

फैरो कवर न लगाने के कारण हर समय किसी ने किसी के गिरने का डर बना रहता है।

फैरो कवर न लगाने के कारण हर समय किसी ने किसी के गिरने का डर बना रहता है।

400 करोड़ में बनी सड़क उधड़ी, जिम्मेदार बेफिक्र

कुड़ी के सालावास गांव से राहुल ने करोड़ों में बनी सड़क की जर्जर हालत पर प्रशासन से सवाल पूछते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि कुछ समय पहले मेंटीनेंस वर्क के लिए इस रोड को तोड़ दिया गया था। लेकिन उसके बाद से ही न तो सड़क दोबारा बनाई गई न ही मरम्मत का काम किया गया। राहुल का दावा है कि इस सड़क को बनाने में 400 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। लेकिन अब जर्रा–जर्रा बिखर चुकी इस सड़क की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं आ रहा है।

टूटी सड़क का न तो पैचवर्क हो रहा है न ही इसे नया बनाया जा रहा है।

टूटी सड़क का न तो पैचवर्क हो रहा है न ही इसे नया बनाया जा रहा है।

एक महीने से सीवर लाइन जाम, बिना समाधान शिकायत बंद

विवेक विहार के सेक्टर–बी से तरुण कुमार ने एक महीने से सीवरेज लाइन चौक होने की समस्या पोस्ट कर निगम से इसका समाधान करने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में ब्यौरा शेयर करते हुए लिखा है कि बीते एक महने से हमारी गली की मुख्य सीवर लाइन चोक पड़ी है। निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर के परेशान हो चुके हैं लेकिन उन्होंने बिना समाधान करवाए ही शिकायत क्लोज कर दी है। इससे पूरी गली की सीवरेज लाइन में कचरा जमा पड़ा है।

उन्होंने अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या पर एक्शन लें।

उन्होंने अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या पर एक्शन लें।

कॉलोनी की खराब रोड लाइट पांच दिन बाद भी नहीं की ठीक

मनिंदर सिंह गहलोत ने नयापुरा मेन रोड, मण्डोर से रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट कर इसे ठीक करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी गली की रोड लाइट बीते पांच दिन से खराब पड़ी है। स्थानीय लाइनमैन और निगम को भी कंप्लेंट कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। अंधेरे के कारण रात को आवाजाही के दौरान काफी असुविधा होती है।

अंधेरे से कॉलोनीवासियों को काफी दिक्कत हो रही है।

अंधेरे से कॉलोनीवासियों को काफी दिक्कत हो रही है।

अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी…

‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या

चौपासनी रोड स्थित ज्वाला विहार से ‘भास्कर समाधान’ पर सागर खान ने खुले मेनहोल के ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। अपनी पोस्ट में सागर ने बताया था कि कई दिनों से हमारे यहां सड़क पर लगे इस सीवरेज चैम्बर के मेनहोल का ढक्कन खुल गया है। ठीक से फिक्स न होने की वजह से इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके ऊपर से गुजरने वाली गाड़ियों को भी नुकसान होता है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने ढक्कन दुरुस्त कर समाधान करवा दिया है।

समाधान की जानकारी शिकायतकर्ता ने अपनी पोस्ट पर कमेंट कर शेयर भी की है।

समाधान की जानकारी शिकायतकर्ता ने अपनी पोस्ट पर कमेंट कर शेयर भी की है।

वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’

मानजी का हत्था, पावटा से एक जागरूक नागरिक ने कचरा न ठाए जाने की समस्या पोस्टकर समाधान की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि एलआईसी ऑफिस और न्यू भवानी सब्जी मंडी के बीच वाली गली में आसपास के कैफे और रेस्टोरेंट्स ऑनर अपना कचरा फेंक रहे हैं। नियमित न उठाए जाने के कारण गली में ढेर लग गया है। कई बार इस कचरे को जलाते भी हैं जिससे आसपास के घरों में प्लास्टिक का जहरीला धुंआ भर जाता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने कचरा उठवाकर सफाई करवाई।

उन्होंने रेस्टोरेंट और कैफै संचालकों को कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए पाबंद भी किया।

उन्होंने रेस्टोरेंट और कैफै संचालकों को कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए पाबंद भी किया।

समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों को भी राहत मिली।

समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों को भी राहत मिली।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’

2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने

4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान

5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज

6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार

7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’

8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’

9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी

10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *