Headlines

Amritpal Singh To Contest Punjab Assembly Election From Malwa & Majha


असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में पंजाब की 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तरफ से इसे फाइनल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए अकाली दल-वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि

.

इतना जरूर है कि वह 2 सीटों से ही लड़ेंगे। अयाली ने कहा कि अमृतपाल CM भगवंत मान के खिलाफ धूरी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन अभी फाइनल नहीं है। अमृतपाल अभी माझा इलाके की खडूर साहिब संसदीय सीट से सांसद हैं। उन्होंने जेल में रहते ही रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीता था। पार्टी पहले ही उन्हें CM चेहरा घोषित कर चुकी है।

अमृतपाल की जेल जाने के बाद एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह पहली फोटो सामने आई थी।

अमृतपाल की जेल जाने के बाद एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह पहली फोटो सामने आई थी।

अमृतपाल के लिए 4 सीटों पर चर्चा पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी से चुनाव लड़ने के लिए अमृतपाल भी इच्छुक हैं। धूरी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट है।

मालवा से चुनाव लड़ना अहम क्यों? इसकी बड़ी वजह मालवा में पंजाब की 117 में से 69 विधानसभा सीटे हैं। पंजाब में सरकार मालवा से ही बनती है। अभी अमृतपाल का ज्यादा आधार माझा एरिया में है। अगर वह मालवा से चुनाव लड़ते हैं तो फिर वहां भी अमृतपाल का प्रचार जोर पकड़ेगा। बड़े चेहरे से टक्कर लेने पर भी उन्हें चर्चा मिलेगी। इसके अलावा पार्टी का इस रीजन में भी जनाधार बढ़ेगा।

2027 में ‘वारिस पंजाब दे’ की पहली चुनावी परीक्षा पंजाब में 2027 का विधानसभा चुनाव अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के लिए काफी अहम है। पहली बार पार्टी चुनाव लड़ेगी और मौजूदा हालात के हिसाब से उनका CM चेहरा यानी सांसद अमृतपाल का भी पार्टी को प्रचार में साथ नहीं मिलेगा। हालांकि पार्टी ने अभी ये तय नहीं किया कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

अकाली दल का विकल्प बनने की कोशिश अमृतपाल की पार्टी की पूरी कोशिश पंजाब में अकाली दल का विकल्प बनने की है, ताकि पंथक वोट उनके साथ जुड़ सकें। अकाली दल की पिछली सरकार में बेअदबी और उससे जुड़े गोलीकांड की घटनाओं की वजह से पंथक वोट बैंक अकाली दल से खिसक गया था। यही वजह है कि 2024 के चुनाव में अमृतपाल काे जेल में बंद होने के बावजूद पंथक वोट की ताकत ने चुनाव जिता दिया था।

************

ये खबर भी पढ़ें:

कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं

पंजाब के पूर्व CM व सीनियर BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में आए 4 साल हो गए, लेकिन इस पार्टी में आकर उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब समझ में नहीं आता, इसी वजह से उनसे इस अर्से में कभी कोई राय नहीं ली गई। कैप्टन ने सांसद अमृतपाल की रिहाई की वकालत करते हुए कहा कि जेल में होने से लोकप्रियता और बढ़ती है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *