![]()
मोतिहारी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। चकिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से विदेशी शराब ले जा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से रॉयल स्टैग ब्रांड की 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी मात्रा करीब 12 लीटर है। शराब मिलने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया। चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन से शराब ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी। बड़े अधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ टीम ने सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत कार्रवाई की। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास गहन वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो रोकी और उसकी तलाशी ली। तलाशी में वाहन से रॉयल स्टैग की 16 बोतल अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी मात्रा करीब 12 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो में सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कर रही पूछताछ इस मामले में चकिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
Source link
कार से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद:मोतिहारी में गाड़ी चेकिंग के समय 6 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
