![]()
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना स्थित एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 27 वर्षीय युवक की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल हादसे और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 8:30 बजे करुणा सागर बिल्डिंग की है। मृतक की पहचान शिवराज रघुवंशी पिता मूलचंद रघुवंशी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवराज पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहता था और वहीं से नीचे गिर गया। छठी मंजिल पर सिगरेट पीने जाता था मृतक के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि सुबह उनकी मां ने जोर से आवाज लगाई और बताया कि शिवराज नीचे गिर गया है। इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत नीचे पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों के अनुसार शिवराज अक्सर छठी मंजिल की छत पर सिगरेट पीने जाया करता था। घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाल ही में छोड़ी थी नौकरी परिजनों ने बताया कि शिवराज एक ऑनलाइन कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। हाल ही में वह एक बैंक में सेल्स पद के लिए इंटरव्यू देकर आया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार मूल रूप से गंजबासौदा का रहने वाला है। पिता किसान हैं, जबकि बड़ा भाई निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था या आत्महत्या।
Source link
अपार्टमेट से गिरा युवक:मां ने आवाज सुनी तो बडे बेटे को आवाज दी
