![]()
कपूरथला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) की गगन बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 38 पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में 29 से 31 अगस्त तक हुई थी। खिलाड़ियों ने अंडर-11 से अंडर-19, सीनियर और 35+ आयु वर्ग की अलग-अलग कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चैंपियनशिप में कई खिलाड़ियों ने पदक जीते। इनमें दैव्या कौरा (स्वर्ण व रजत), अगमजोत कौर (स्वर्ण), अक्कस (रजत), केवलिन कौर (स्वर्ण व रजत), श्रुति ठाकुर (रजत), रहतमान विर्दी (स्वर्ण व रजत), शुभ करमन सिंह (रजत), विहान (स्वर्ण) पर निशाना साधा। इसके अलावा शौमिक गुप्ता (रजत), मेधांश (स्वर्ण व रजत), प्रियंका (रजत), निम्रत (स्वर्ण व रजत), आरव चड्ढा (स्वर्ण), अगमजोत सिंह व हरकिरत सिंह (रजत), आरवी (स्वर्ण), विधि (रजत), अनुराग पटेल व मनवीर सिंह (रजत), मनप्रीत सिंह (रजत) और निषाद कौरा (रजत) शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने एकल, युगल और मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों और कोच गगनदीप सिंह को दी बधाई साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) के सचिव भरत राज ने विजेता खिलाड़ियों और कोच गगनदीप सिंह को बधाई दी। उन्होंने बताया कि क्लब के आधुनिक बैडमिंटन हॉल और वर्कर क्लब कमेटी के पूरे सहयोग से खिलाड़ियों को अच्छा अभ्यास का माहौल मिला। अकादमी के कोच गगनदीप सिंह ने भी इस जीत का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को दिया। इस प्रदर्शन से आरसीएफ, साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी है। वर्कर क्लब का यह बैडमिंटन हॉल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने में मदद कर रहा है।
Source link
कपूरथला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 38 मेडल:LPU में हुई प्रतियोगिता; एकल-युगल और मिक्स्ड डबल्स में दिखाई प्रतिभा
