भिवानी के गांव धनाना में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर से कुचलने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं परिवार वालों द्वारा हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसके बेटे को भी चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान भिवानी के गांव धनाना निवासी करीब 65 वर्षीय प्यारी व घायल उसके बेटे करीब 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है।
Source link
भिवानी में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत:हत्या का आरोप, बेटे को भी आई चोटें, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
