Headlines

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 22 अफसरों के विभाग बदले:विवेक श्रीवास को गृह, मगनलाल पवार को स्वास्थ्य; GAD ने जारी किया आदेश




छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के उप सचिव और अवर सचिव स्तर के 22 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। 25 सितंबर को जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। फेरबदल में गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। गृह से नगरीय प्रशासन तक बदलाव उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोमन गंगाकचूर अब वित्त विभाग की जगह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संभालेंगे। रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा से सहकारिता विभाग भेजा गया है। शांता खरे को वित्त से ग्रामोद्योग और मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से हटाकर जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। महिला एवं बाल विकास में भी बदलाव सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत रहेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद लवीना पाण्डेय को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। इससे उनका अतिरिक्त कार्यभार भी समाप्त हो जाएगा। अवर सचिवों के विभाग भी बदले अवर सचिव अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सुनीता गौतम अब परिवहन की जगह सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में रहेंगी। दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग से खेल एवं युवा कल्याण तथा नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा से पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भोलेनाथ सारथी को वन विभाग से संसदीय कार्य, जावे कच्छप को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से स्कूल शिक्षा और मंजूषा राजपूत को मछली पालन से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ किया गया है। पढ़ें आदेश की कॉपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *