Headlines

गर्भवती को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया,सड़क खराब:केशकाल में 3 दिन बारिश से रास्ता बंद, प्रशासन ने खुलवाया; 10 मिनट बाद सुरक्षित डिलीवरी




कोंडागांव के केशकाल में तीन दिन की बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत हुई। ऊपर बेडमापारा गांव की खराब सड़क से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। परिजनों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 102 एंबुलेंस को फोन किया गया। बारिश से रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया था। केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जानकारी मिलते ही तहसीलदार गणेश सिदार और थाना प्रभारी विकास बघेल को टीम संग मौके पर भेजा। प्रशासन और पुलिस टीम ने एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया। एंबुलेंस गांव पहुंची। महिला को गोद में उठाकर उसमें बिठाया गया और तुरंत केशकाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। एसडीएम ने 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था में कमी के लिए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *