Headlines

गणेश विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे:बहादुरगढ़ की नहर में एक का शव मिला, बचाने उतरे 2 साथी लापता




हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार देर शाम गणेश विसर्जन के दौरान 3 युवक नहर में डूब गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि 2 की तलाश जारी है। हादसा रोहद गांव के पास NCR नहर में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। देर रात तक दोनों युवकों का सुराग नहीं लग पाया। दोनों युवक पहले नहर में डूबे साथी को बचाने के लिए पानी में उतरे थे। जिस NCR नहर में यह हादसा हुआ, वह दिल्ली ब्रांच से निकलकर सोनीपत, रोहतक और झज्जर होते हुए गुरुग्राम क्षेत्र तक जाती है। चॉकलेट फैक्ट्री में काम करते थे मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) के तौर पर हुई है। उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) और बिहार निवासी नीतीश (21) लापता हैं। हालांकि, तीनों युवक इन राज्यों के किस जिले के रहने वाले हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। तीनों रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे, जहां चॉकलेट बनाई जाती है। गहराई में जाते ही डूबा अजय शुक्रवार शाम करीब 16-17 लोग ढोल बजाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एनसीआर नहर पर पहुंचे थे। शाम करीब 6:20 बजे अजय प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अजय को डूबता देखकर उसे बचाने के प्रयास में शिवकांत और नीतीश भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में डूब गए। अजय का शव बरामद, 2 की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में युवकों की तलाश शुरू करवाई। आसपास के लोग भी बचाव अभियान में जुट गए। कुछ देर की तलाश के बाद अजय का शव बरामद कर लिया गया, जबकि शिवकांत और नीतीश का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF टीम को भी दी सूचना दो युवकों के नहर में डूबने की सूचना के बाद SDRF टीम को भी जानकारी दी गई। पुलिस और बचाव दल दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। नहर में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *