Headlines

मां दुर्गा की प्रतिमा में इस बार मिट्टी के गहने:बाजपट्टी में 70 साल से हो रही पूजा की तैयारियां आखिरी दौर में, भव्य पंडाल और प्रतिमा का निर्माण जारी




बाजपट्टी के मधुबन बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। प्रतिमा लगभग तैयार है, बस रंग-रोगन बाकी है। यहां पिछले 70 साल से भी ज्यादा समय से दुर्गा पूजा होती आ रही है। इस बार नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसके लिए सभी जगह तैयारियां चल रही हैं। मधुबन बाजार में मां दुर्गा का रूप इस बार खास और बहुत सुंदर होने वाला है। यहां की प्रतिमा इतनी आकर्षक होती है कि लोग साल भर उसे अपनी प्रोफाइल फोटो में लगाते हैं। इस बार प्रतिमा में नकली गहने नहीं होंगे, बल्कि सब कुछ मिट्टी का बना होगा और उस पर सोने का रंग चढ़ाया जाएगा। मूर्तिकार कुम्हरा बिशनपुर, डुमरा प्रखंड से बुलाए गए हैं, जिनकी कला कमाल की है। पूजा पंडाल भी हर साल एक नई और खूबसूरत थीम पर बनता है। इस बार पंडाल किस थीम पर होगा, यह देखना बाकी है। पूजा में चार बार आरती होती है: सुबह, दोपहर 12 बजे, दोपहर 4 बजे और रात 8 बजे। इस बार पूजा की देखरेख अध्यक्ष सुजीत कुमार कर रहे हैं। यहां की विसर्जन और कलश शोभा यात्रा में बड़ी भीड़ उमड़ती है। बाजपट्टी बाजार में दो जगहों पर पूजा होती है, और दोनों जगह आकर्षक दृश्य देखने को मिलते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *