Headlines

नम आंखों से श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन:नाचते- गाते हुए जयकारे लगाएं, गुलाल से गुलाबी हुई सड़कें




प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के दस दिवसीय गणेशोत्सव का आज शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ। शहर में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु गणपति प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दीं। इस दौरान शहर में शुक्रवार को शहरवासी गाजे-बाजे के साथ भजनों पर नाचते, गुलाल उड़ाते हुए शहर के चादर वाले बालाजी मंदिर के पास लाखोटिया तालाब पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी और कई स्वयंसेवक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। लोागें ने एक- दूसरे की मूर्ति विसर्जन में भी मदद की। दोपहर 12 बजे तक शाम तक बड़ी संख्या में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। साथ ही पाली शहर के हाईवे पर किसान केसरी पेट्रोल पम्प के पास तालाब सहित कई जगह श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे। शहर में चादर वाले बालाजी क्षेत्र में कई युवा संगठनों की टीम यहां आने वाले लोगों में ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और प्रसाद वितरित किया। इसके कारण मेले जैसे हालात हो गए। इस बीच श्रद्धालु DJ पर नाचते गाते गणेश प्रतिमा को लेकर भी विसर्जित करने पहुंचे। जुलूस के रूप में श्रद्धालु पहुंचे गणपति प्रतिमाएं लेकर
पाली मेला संस्कृति विकास समिति की ओर से घरों और मोहल्लों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं दोपहर को सूरजपोल चौराहे पर लाने का आह्वान किया गया। यहां से जुलूस के रूप में श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर सोमनाथ मंदिर, धानमंडी, रूई कटला, पुराना बस स्टैंड, गुलजार चौक, उदयपुरिया बाजार, सर्राफा बाजार, बादशाह का झंडा, पल्लीवालों का बास, अग्रेसन भवन, रामनगर होते हुए चादर वाले बालाजी मंदिर के निकट लाखोटिया तालाब के तीसरे भाग पहुंचे, जहां गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *