![]()
सोनारी में मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के 3:50 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी युविका सिंह सहित चार युवाओं की मौत हो गई। चारों कारमेल जूनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र थे और रात में घूमने निकले थे। चारों युवा सोनारी के सार्थक अग्रवाल की कार (जेएच05डीएस-6450) पर सवार थे। यह कार सार्थक के पिता चेतन अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के वक्त सार्थक कार चला रहा था। उसके बगल की सीट पर नमन बैठा था। जबकि पिछली सीट पर युविका और वंशिका खंडेलवाल बैठी थीं। हादसे में एक युवक और एक युवती का सिर पूरी तरह कुचल गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों का कहना था कि सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है।
Source link
120 की स्पीड से ट्रक में घुसी कार:मंत्री दीपिका की बेटी सहित चार की मौत
