Headlines

चंडीगढ़- हेड कॉन्स्टेबल पिता की हत्या की पूरी कहानी:बेटे ने जल्दी शादी और ₹10 लाख मांगे, मना करने पर भड़का; सोते वक्त गोली मारी




चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल पिता नितिन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि 18 साल से अधिक उम्र का अरमान जल्द शादी करना चाहता था। बुधवार रात को उसने पिता से शादी कराने की बात कही, लेकिन नितिन ने उसे 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद शादी करने के लिए कहा। इसके बाद अरमान ने पिता से कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए मांगे, लेकिन नितिन तैयार नहीं हुए। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हालांकि मांके बीच में आने के बाद दोनों शांत हो गए और अपने अपने कमरों में चले गए। लेकिन अरमान का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। उसने गुरुवार तड़के सो रहे पिता के सिर में गोली मार दी। हत्या के बाद उसने पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ में बयानों में विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। जांच में यह भी सामने आया है कि अरमान पिता से कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन नितिन इसके लिए तैयार नहीं थे। अब विस्तार मर्डर की पूरी कहानी पढ़िए… नितिन भी माता-पिता इकलौते बेटे थे
मोनिका की शिकायत पर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। हेड कॉन्स्टेबल के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि नितिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। देसी कट्टा कहां से आया, पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस अब अरमान से यह पता लगाने में जुटी है कि वह देसी कट्टा कहां से लेकर आया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस आरोपी अरमान को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *