Headlines

मानवाधिकार आयोग का सुनवाई कैंप आज:रामपुरा और भगता में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह शंटी करेंगे लंबित शिकायतों की सुनवाई




बठिंडा में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी शानिवार यानि आज रामपुरा फूल और भगता भाईका में लंबित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस दौरान विशेष सुनवाई कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मानवाधिकारों से संबंधित लंबित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
पहला सुनवाई कैंप रामपुरा के फतह ग्रुप ऑफ कॉलेज में लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद भगता भाईका स्थित स्टार व्यू रिजॉर्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक सुनवाई कैंप आयोजित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *