Headlines

भोजपुर में पंखे से लटका मिला छात्र का शव:खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था; पिता बोले- टेंशन की कोई बात नहीं थी, पता नहीं क्या हुआ




भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक छात्र की मौत हो गई। फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान मझौवां अफिमी कोठी वार्ड नंबर 5 निवासी संतलाल पासवान के पुत्र सूरज कुमार(25) के तौर पर हुई है। बी.ए. में पढ़ता था, साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी करता था। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। पिता संतलाल पासवान ने बताया कि हर रोज की पूजा करने के बाद दुकान पर चला गया था। बेटा खाना खाने के बाद ग्लास में दूध लेकर अपने कमरे में चला गया। इस बीच उसका दोस्त घर पर आया और कहा कि उसको जल्दी भेजिए ट्यूशन जाना है। जब उसकी छोटी बहन उसे जगाने गई तो, देखा कि वह पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर मचाने पर परिवार के सभी सदस्य उसके कमरे में गए और उसे पंखे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लेकर आ गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। ‘खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है’ संतलाल पासवान ने आगे बताया कि वह किसी टेंशन में नहीं था। उसने कभी उन्हें या परिवार वाले को कुछ नहीं बताया। अब उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उसने फांसी क्यों लगाई, ये समझ में नहीं आ रहा।
आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिवार वालों की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, नहीं कोई स्पष्ट बात कही गई है। हालांकि उनके द्वारा कहा गया है कि उसका दिमाग थोड़ा डिस्टर्ब चल रहा था और उसकी दवाई चल रही थी। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। मां का रो-रोकर बुरा हाल मृतक छह भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां हीरा देवी, बहन नैना देवी, सुनैना कुमारी, प्रियंका कुमारी, छोटी कुमारी औप भाई चंद्रमा कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *