Headlines

अमेठी में अगले दो दिन खराब रहेगा मौसम:जिलाधिकारी ने भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका पर एडवाइजरी जारी की




अमेठी के जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अगले दो दिनों तक खराब मौसम की आशंका जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। आकाशीय बिजली गिरने पर लोग खास सावधानी बरतें। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले सुरक्षित स्थानों या पंचायत भवन जैसे सुरक्षित भवनों में रुकें। बादलों के गरजने और चमकने के दौरान घरों से बाहर न निकलें। यात्रा में ऐसी स्थिति होने पर पास की सुरक्षित जगह पर रुकें। बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के खंभों व खुले तारों से दूर रहें। मौसम की जानकारी रेडियो, टीवी से लें। ‘दामिनी ऐप’ का उपयोग करें, जो बिजली गिरने की पूर्व सूचना देता है। कच्चे मकानों और निचले इलाकों में पानी जमा न होने दें। जलभराव होने पर तुरंत निकासी करें। पशुपालक अपने पशुओं को सुरक्षित रखें। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *