Headlines

रामपुर से सैकड़ों मजदूर दिल्ली में करेंगे विरोध-प्रदर्शन:सीटू समन्वय समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, 1 दिसंबर को होगा मार्च




रामपुर में सीटू समन्वय समिति की आज बैठक हुई। इसमें 1 दिसंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले मजदूर प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने का फैसला लिया गया। रामपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूरों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। समिति ने मजदूरों से 30 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता काम राज ने की। संयोजक नीलदत्त शर्मा ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह और राज्य कमेटी सदस्य संजीव ने बताया कि सीटू ने दिल्ली में कम से कम एक लाख वॉलंटियर्स जुटाने का लक्ष्य रखा है। मजदूर लाल झंडों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे
विभिन्न राज्यों से मजदूर लाल झंडों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। वे रामलीला मैदान से संसद और इंडिया गेट की ओर मार्च करेंगे। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई, असमानता और रोजगार की असुरक्षा बढ़ रही है। श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने और चार श्रम संहिताओं के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है। समिति ने मजदूरों के लिए 6 मांगें रखी मजदूरों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा
सीटू नेताओं ने बताया कि हिमाचल के सरकारी, औद्योगिक, निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी यूनियनों और कार्यकर्ताओं से गांवों, पंचायतों तथा कार्यस्थलों पर लामबंदी तेज करने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *