Headlines

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल:केंद्र से लौटे IAS निखिल गजराज बने स्टेट ट्रांसपोर्ट के DG; मुकुल कुमार और अजय कुमार के विभागों में बदलाव




हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी आदेशों के अनुसार, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार से वापस लौटे 2008 बैच के IAS अधिकारी निखिल गजराज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे इस पद से 2012 बैच के IAS अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को कार्यमुक्त करेंगे। 3 मुख्य अधिकारी, जिन्हें मिली नई जिम्मेदारी: 7 दिनों के भीतर जारी करना होगा LPC सरकार द्वारा जारी निर्देशों में संबंधित विभागों के DDOs को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि कार्यभार छोड़ने के 7 दिनों के भीतर अधिकारियों का LPC (लास्ट पे सर्टिफिकेट), लीव सैलरी और पेंशन कंट्रीब्यूशन निर्धारित फॉर्मेट में जारी कर दिया जाए और इसकी एक प्रति मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *