Headlines

बाराबंकी में बारिश से हादसों में दो की मौत:कच्ची दीवार गिरने से महिला की जान गई, पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत




बाराबंकी जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। पिछले 48 घंटे से जारी बारिश के बीच ये हादसे हुए। रामनगर क्षेत्र के गोपालपुर में 38 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी संदीप यादव पर कच्ची दीवार गिर गई। वह गंभीर घायल हुईं और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता के तीन बच्चे रवि (17), आकाश (13) और प्रियंका (9) हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। दूसरा हादसा रामसनेहीघाट के मऊ गांव में हुआ। लाल बहादुर वर्मा पुत्र केशव राम समेत तीन लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे, तभी इमली का पेड़ गिर गया। लाल बहादुर वर्मा की मौत हो गई। परमानंद वर्मा और शिवप्रसाद वर्मा घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *